हिसार में गर्मी ने तोड़ा आठ साल का रिकाॅर्ड, पारा 44 डिग्री के पार


शुक्रवार को हिसार में दिन का तापमान 44.1 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक होने के साथ ही पिछले आठ साल में सबसे अधिक है। चार जुलाई 2012 को हिसार में दिन का तापमान 45.0 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद कभी जुलाई में पारा 44 डिग्री तक नहीं पहुंचा। सिरसा में भी दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया।

भिवानी, रोहतक, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव में भी पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। रात का तापमान सिरसा में 32.4 डिग्री हो गया है। इधर अच्छी खबर है कि शुक्रवार से मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है। मॉनसूनी हवाओं के आगे बढ़ने से चार से 6 जुलाई के बीच राज्य के सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना बन रही है। बरसात के कारण तापमान में भी चार से पांच डिग्री की कमी आ सकती है। एक जून से तीन जुलाई तक माॅनसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से 14 फीसदी कम बरसात हुई है। अब तक 48.5 एमएम बरसात हुई है, जबकि सामान्य बरसात इस अवधि में 56.5 एमएम होती है।


EmoticonEmoticon