करनाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
करनाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बारिश बनी आफत: जीटी बेल्ट में बारिश से जलभराव


लगातार तीन से चार दिन बारिश देने के बाद हरियाणा में अब मानसून निष्क्रिय हो गया है। अगले तीन दिन बारिश के आसार नहीं है। बारिश नहीं होने की स्थिति में लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा में जीटी बेल्ट के जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। बारिश से जिलों में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं करनाल के तरावड़ी के पखाना गांव में बारिश के कारण हुई फिसलन के कारण तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

हरियाणा में जीटी बेल्ट के जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। बारिश से जिलों में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं करनाल के तरावड़ी के पखाना गांव में बारिश के कारण हुई फिसलन के कारण तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

करनाल के गांव गगसीना में चली गोलियां और धारदार हथियार, 3 की मौत; कई लोग घायल



करनाल जिले के गांव गगसीना में बुधवार सुबह एक खूनी संघर्ष में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6-7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है, जिसके चलते आज सुबह-सुबह गांव में दहशत का माहौल बन गया। दोनों गुटों में धारदार हथियार भी चले और गोलीबारी भी हुई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। बहरहाल, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

गांव गगसीना में पिछले कुछ बरसों से 3 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है और इसी बीच निशानदेही के लिए दोनों पक्षों में तनाव का माहौल था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे इसी तनाव के चलते दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर तेजधार हथियार चले। नौबत गोलीबारी तक की भी आ गई।

इस घटना में गोली लगने से 55 साल के दिलबाग सिंह, 45 वर्षीय बलराज और 25 वर्षीय प्रवीन की मौत हो गई, जबकि धन सिंह जोगिंद्र, जितेंद्र, हरदीप, सोनू, मीनू, रूप चंद, दयानंद और सुरेंद्र सहित कई अन्य घायल हैं। सूचना पाकर मूनक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मृतकों के शव मोर्चरी में भिजवाए गए हैं, वहीं घायलों का भी घरौंडा के CHC में उपचार चल रहा है।

फिलहाल भारी तनाव के बीच गांव में पुलिस बल तैनात है। साथ ही खुद SP गंगाराम पूनिया ने भी मौके का जायजा लिया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि SP गंगाराम पूनिया की मानें तो पुलिस अभी मामले की जरूरी जांच-पड़ताल में लगी है। किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सभी आरोपी फरार है।

व्यापारी से पुलिस बनकर ढाई किलोग्राम चांदी लूटी

भिवानी के एक व्यापारी के साथ करनाल बाजार में पुलिस बनकर उसके बैग की तलाशी लेने लगे और उसकी ढाई किलोग्राम चांदी लूटकर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने 3 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। हनुमान गली चौक भिवानी के वीरेंद्र वत्स ने बताया कि मैं 4 किलोग्राम चांदी की पाजेब बनाकर करनाल बेचने के लिए आया था।

मैंने करीब डेढ़ किलोग्राम पाजेब बेच दी थी। मैं मार्केट गुरुद्वारा शिव मंदिर के पास से चलकर पुरानी सब्जी मंडी से रिक्शा पकड़कर चले गया और सब्जी मंडी पहुंचने पर वहां उतर गया। पार्किंग में मेरी गाड़ी खड़ी थी। मैं वहां जा रहा था तो पीछे से एक लड़का आकर बोलता है कि साहब बुला रहे हैं। मैं उसके पास गया और उन्होंने अपने को पुलिस बताया और मेरा बैग चेक किया। मुझसे कहा कि जहां तू सामान देकर आया है उससे बात करा। मैं उससे बात करने लगा तो पीछे से बैग उठाकर तीन लड़के मोटरसाइकिल पर भाग गए।

चेकिंग के नाम पर रिश्वत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड



एक निजी बस मेरठ से पंजाब जा रही थी। पीसीआर-13 के इंचार्ज एएसआई गोविंद, हेड कांस्टेबल पवन और सिपाही विनोद ने बस को रुकवा लिया। उन्होंने बस के कागजात की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के बहाने उन्होंने बस चालक से रिश्वत ले ली। 

करनाल में तीन पुलिसवालों को चेकिंग के नाम पर रिश्वत लेना महंगा पड़ गया। उनकी इस करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे करनाल के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया तक पहुंचा दिया। एसपी ने वीडियो के आधार पर पीसीआर इंचार्ज समेत तीन पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया। वहीं मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है। 

जानकारी के मुताबिक, एक निजी बस मेरठ से पंजाब जा रही थी। पीसीआर-13 के इंचार्ज एएसआई गोविंद, हेड कांस्टेबल पवन और सिपाही विनोद ने बस को रुकवा लिया। उन्होंने बस के कागजात की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के बहाने उन्होंने बस चालक से रिश्वत ले ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी बस में बैठी सवारी ने बना लिया। उन्होंने इस वीडियो को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया तक पहुंचा दिया। वीडियो पहुंचते ही एसपी ने कार्रवाई की और तीनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया। अब मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।

नेशनल हाईवे पर लगेंगे स्पीड राडार, फिर सभी एनएच भी होंगे कवर


हरियाणा पुलिस रफ्तार पर लगाम कसने जा रही है। दरअसल पुलिस ने 37 स्पीड राडार खरीदने का निर्णय लिया है। यह स्पीड राडार 4 करोड़ 62 लाख रुपए की कीमत से खरीदे जाएंगे। 

ये राडार इंटरसेप्टर के अंदर ही फिट होंगे। इनसे तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा, स्पीड राडार से पुलिस को पहले से ही पता चल जाएगा कि कौन सा वाहन कितनी तेजी से आ रहा है। 

राडार में ओवर स्पीड आने पर वाहन चालक का चालान किया जाएगा। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। क्योंकि ओवर स्पीड से भी प्रदेश में हादसे होते हैं, इससे न केवल तेज गति से वाहन चलाने वाले की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि दूसरे वाहन चालक भी बेवजह खतरे में पड़ जाते हैं।

बसों की बढ़ाई संख्या, हर एक घंटे बाद मिलेगी बस


करनाल की रोडवेज ने सवारियों को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ा दी है। असंध रूट्स पर हर एक घंटे बाद बस मिलेगी। सवारियों की संख्या ज्यादा होगी तो बसों की संख्या और बढ़ेगी। इसी तरह कैथल, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत लोकल मार्गों पर बसें चलाई गई हैं। सभी मार्गों पर नाइट और सुबह भी बसें आएंगी। सभी बसों को सेनिटाइज करवाकर चलाया जा रहा है। इसमें सवारी को मास्क और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखना होगा।

रोडवेज ने लंबे मार्ग पर दूसरे राज्य के लिए जाने वाली बसों को रोका है। प्राइवेट करीब 20 बसों को संचालन होने पर रोडवेज ने नई अस्थायी समयसारिणी बनाई है। इसमें एक रोडवेज की बस जाने के बाद एक घंटे बाद प्राइवेट बस चलेगी। इससे धीरे-धीरे सवारियां बढ़ जाएंगी। बसों के संचालन पर सवारियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

शनिवार को बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश के आसार


हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से गर्मी व उमस से बेहाल है। आगामी दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा तो गरज के साथ बूंदाबांदी व कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल का 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री और करनाल का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

हरियाणा में एक सप्ताह पहले दक्षिण-पश्चिमी मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे मौसम उमस भरा हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में दोनों राज्यों में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मॉनसूनी हवाओं का टर्फ हिमालय की तलहटियों व उत्तर पूर्व व पूर्वोत्तर भागों की तरफ चले जाने से उत्तरी भारत में विशेषकर हरियाणा राज्य में मानसूनी हवा कमजोर हो जाने से राज्य में मौसम गर्म और तापमान सामान्य से अधिक हो गया। परन्तु एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश में और एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम मध्य पाकिस्तान में बनने से मानसूनी हवा फिर से मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढ़नी शुरू हुई, जिससे 29 जून रात्रि से राज्य में उत्तर पूर्व व दक्षिण हरियाणा में मौसम में हल्का बदलाव हुआ है। 

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि हरियाणा में 4 जुलाई को कुछ हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बूंदाबांदी व हलकी बारिश होने की संभावना है। बारिश ने उमस व गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। यह बारिश धान के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, इससे भूमि में नमी की मात्रा बढ़ेगी, जो फसलों के उत्पादन में सहायक साबित होगी।