हिसार में दिन-रात शिमला से ठंडे



जिले में लगातार दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिसार में दिन व रात शिमला से ठंडी रहे। यानी यहां का अधिकतम व न्यूनतम तापमान शिमला से कम रहा। शहर में बुधवार काे अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शिमला में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि सुबह के वक्त धुंध छा सकती है। आसमान में बादलवाई की संभावना है। जिले में सुबह के वक्त गहरी धुंध छाई रही। सुबह 11 बजे तक धुंध नहीं हटी। विजिबिलिटी यानी दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। ऐसे में जिले में कई जगह सड़क हादसे भी हुए। सिरसा राेड पर एनआरसी के सामने एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़ गई।

धुंध अंधाधुंध, सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण धीमी रही वाहनों की रफ्तार, इधर.. सिरसा रोड डिवाइडर पर चढ़ी एंबुलेंस

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा नारनाैल, हिसार से 0.10 कम

शिमला 5.7 16.1 
नारनाैल 1.4 23.3 
भिवानी 2.8 18.6 
राेहतक 5.0 14.6 
सिरसा 3.4 18.8 
हिसार 1.5 15.4


EmoticonEmoticon