राशि उपाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राशि उपाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शत्रु वशीकरण मंत्र

शत्रु वशीकरण मंत्र टोटके प्रयोग

यदि कोई शत्रु से परेशान है तो शत्रु वशीकरण मंत्र टोटके प्रयोग उपाय को प्राप्त कर शत्रु बाधा से छुटकारा पाना चाहते है तो शत्रु वशीकरण मंत्र तंत्र का प्रयोग कर इसका समाधान प्राप्त किया जा सकता है | वशीकरण एक अनोखी और अचूक असर वाली विद्या है। इससे कई कार्य भलीभांति संपन्न किए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर की जा सकती हैं। मनोवांछित परिणाम के लिए लक्ष्य की प्राप्ति को संभव बनाया जा सकता है। क्योंकि इसके प्रयोग से न केवल आपके भीतर आत्मविश्वास मजबूत होगा, बल्कि व्यक्तित्व में गजब का निखार आ जाएगा।

शत्रु वशीकरण मंत्र टोटके प्रयोग
किसी का सामना करना हो, किसी के समक्ष अपनी बात रखनी हो, किसी को अपनी बात मनवानी हो, या सामने वाले को कमजोर बनाना हो, तो इसमें वशीकरण के विविध उपायों को अपनाया जा सकता है। खासकर तब जब आप शत्रुओं से तंग आ चुके हों। वशीकरण के उपायों से ही नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के रूख को विपरीत दिशा में ले जाया जा सकता है। बड़ा से बड़ा, या कहें खरतनाक दुश्मन तक का विनाश किया जा सकता है। वशीकरण करने के कई तरीके बताए गए हैं, जिनमें कुछ मंत्रों के जाप के प्रयोग हैं, तो  कुछ के लिए धार्मिक या तांत्रिक अनुष्ठा के द्वारा सिद्धि-साधना तक की जाती है। वैसे शत्रु को टोने-टोटके से भी वशीभूत किया जा सकता है।
शत्रुनाशक मंत्र
नीचे दिए गए मंत्र का प्रतिदिन सूर्योदय से पहले जाप करने से शत्रु का नाश होता है या फिर शत्रुता मित्रता में बदल जाती है। यह मंत्र बार-बार परेशान करने वाले शत्रुओं को वश में करने का अच्छा और अचूक उपाय है।
मंत्रः नृसिंहाय विद्यहेवज्र नखाय धी मही तन्नो नृसहिं प्रचोदयात!!
षड्यंत्रकारी शत्रु द्वारा रचे जाने वाले छल-प्रपंच का बचाव करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय मां काली की पूजा-आराधना और साधना से भी हासिल किया जा सकाता है। इससे दुश्मन को अपने वश में  कर उसके नकारात्मक प्रभाव को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। इस उपाय के अनुसार रविवार की अमावस्या की रात में के एक काले कपड़े पर महाकाली की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। उसी पर पूजा के सामान को रखें और दक्षिण दिशा की ओर मुख कर पूजन आरंभ करें।  यानि कि महाकाली की तस्वीर उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।
सामान्य पूजा के बाद एक नींबू पर सिंदूर से शत्रु का नाम लिख दें। बची सिंदूर को सरसों या तिल के तेल में मिला दें और शत्रु व शत्रुता नाश का संकल्प लें। इसी के साथ काला हकिक या रुद्राक्ष या फिर मूंगे की माला से निम्न मंत्र का 11 माल जाप करें। हर माला जाप के बाद महाकाली के पास रखे निंबू पर उड़द के दाल चढ़ाएं और मन में यह भाव लाएं कि महाकाली द्वारा आपके शत्रु का विनाश हो रहा है। इस जाप का मंत्र हैः- क्रीं क्रीं शत्रु नाशिनी क्रीं क्रीं फट!!
जाप पूरे होने के बाद एक मिट्टी की छोटी मटकी में नींबू को डाल दें। महाकाली की तस्वीर को हटाकर काले कपड़े से लोटे या मटकी का मुंह बांधकर मटकी को महाकाली मानते हुए एकबार फिर शत्रु नष्ट करने के लिए प्रार्थन करें। इस तरह से संपन्न होने वाले अनुष्ठान के बाद मटकी को किसी निर्जन स्थान पर जमीन में गाड़ दें। उसके बाद आप पाएंगे कि चंद समय बाद ही आपके शत्रु का आपके प्रति व्यवहार में परिवर्तन आ गया है।
भैरव अष्टमी से शत्रु नाशः शत्रु की बढ़ी हुई परेशान करने वाली हरकतों को भैरव अष्टमी से खत्म किया जा सकता हैं। भौरव मंदिर में इसे शत्रु मुक्ति के लिए किया जाता है। इसके लिए शत्रु का नाम एक छोटे से एक सफेद कागज पर भैरव मंत्र का जाप करते हुए लिखें। उसे एक शहद की शीशी में डुबोने के बाद ढक्कन बंद कर भैरव मंदिर या शनि मंदिर में गाड़ देने से न केवल शत्रु की उछल-कूद बंद हो जाती है, बल्कि उसे भी भारी क्षति होती है। इसके लिए उपयोग में आया मंत्र हैः-
ओम क्षौं क्षौं भैरवाय स्वाहा!
इस उपाय को भैरव अष्टमी के अतिरिक्त कृष्ण पक्ष द्वितीया को पड़ने वाले गुरुवार या शनिवार को किया जा सकता है।
भैरो मंत्र के उपायः शत्रु का नाश करना हो या फिर अपनी सुरक्षा पुख्ता करनी हो, उसके लिए श्री वीर भैरो मंत्र बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। यहां शत्रु नाश से मतलब किसी की शत्रुता के खात्मे से है। इसके लिए मंगलवार या शनिवार को किए जाने वाले उपाय के तहत सवा किलोग्राम बूंदी के लड्डु, नारियल, अगरबत्ती और लाल फूल की माल से श्रीवीर अर्थात हनुमान की पूजा करें। उसके बाद नीचे दिए गए मंत्र का सात बार जाप का पूजा करें। इस सात मंगलवार या शनिवार को करने से लाभ मिलता है।
शत्रु वशीकरण मंत्रः हमें जो सतावेसुख न पावे सातो जनम,
ठतनी अर्ज सुन लीजेवीर भैराआज तुम।
जितने हाए शत्रु मेरेऔर जो सताए मुझे।
वाही का रक्त-पानस्वान कराओ।
मार मार खण्डन से कांत डारो माथ उनके।
कालका भवानीसिंह डारे माथ उनके।
कालका भवानीसिंह-वाहिनी की छोड़।
मैंने करी आस तेरीअब करो काज इतनो तुम। 
शत्रु वशीकरण टोटके आसान उपाय
  • कई बार शुत्रु अनावश्क तरीके से परेशान करता है। या कहें कि जानबूझ कर नीचा दिखाने और कमजोर बनाने के लिए किसी के द्वारा तंग किए जाने की स्थिति में सूर्योदय से पहले एक नींबू को चार भागों में काट लें। उसे अपने हाथ में लेकर ईष्ट देव को आराधना करते हुए गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करें और शत्रु से मुक्ति के साथ-साथ दिनभर के सारे कार्य बाधारहित पूर्ण होने की मनोकामना करें। प्रत्येक भाग को एक-एक कर चारो दिशाओं में किसी चैराहे या खुले मैदान में फेंक दें और शांत भाव से  वापस घर आकर रोजमर्रे कामकाज में जुट जाएं।
  • शुक्ल पक्ष के किसी भी बुधवार को गोमती चक्र अपने सिर के चारो ओर घुमाकर फेंक देने से शुत्रु द्वारा किया गया नुकसान पहुंचाने वाला जादू-टोना या तंत्रिक प्रयोग खत्म हो जाता है।
  • सफलता से ईष्र्या करने वाले शत्रु के द्वारा किए गए तांत्रिक प्रभाव को खत्म करने के लिए शनिवार के दिन एक किलो काले उड़द को एक किलो कोयले या चारकोल के साथ मिलाकर एक मीटर काले कपड़े में बंधकर अपने सिर के ऊपर से हनुमान का ध्यान कर  21 बार घुमाएं। उसके बाद उसे नदी के बहते पानी में विसर्जित कर दें। ऐसा सात शनिवार करने से दुश्मन का दुष्प्रभाव हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
  • हाथ से निर्मित कागज के टुकड़े पर लाल चंदन से शत्रु का नाम लिखकर उसे शहद में तब तक डूबोए रखें, जबतक आपको ऐहसास नहीं हो जाए कि शत्रु द्वारा की जाने वाली अनावश्यक तरह से परेशानी खत्म हो गई है। इस प्रयोग से शत्रु को अपने वश में किया जा सकता है और उसे अपना पक्षधर बनाया जा सकता है।
  • शत्रु यदि कोई स्त्री है तो उसे वशीभूत कर उसकी शुत्रुता को खत्म करने के लिए छोटी इलायची, लाल चंदन, सिंदूर, कंगनी, ककड़सिंगी आदि से धूप या हवन-समाग्री बनाएं। इससे उस शत्रु जैसा वर्ताव करने वाली स्त्री के नाम से प्रतिदिन धूप जलाने से चंद दिनों में ही अच्छे परिणाम आ जाता है।
  • यदि आप चाहते हैं कि जो व्यक्ति आपसे शत्रुता का व्यावहार करता है उसके स्वाभाव में परिवर्तन आ जाए और आपसे मित्रवत अचरण बना ले तो इसके लिए बैजयंति माला धारण करना चाहिए। इस माला में किसी को भी सम्मोहित करने की अद्भुत क्षमता होती है। भगवान श्रीकृष्ण हमेश यही माल पहना करते थे।
यदि कोई शत्रु से परेशान है तो शत्रु वशीकरण मंत्र टोटके प्रयोग उपाय/मारण मंत्र/विनाशक मंत्र/शमन मंत्र द्वारा इसका समाधान प्राप्त किया जा सकता है | यदि कोई भी प्रकार का मंत्र प्राप्त करना चाहते है और इसका प्रयोग कर शत्रु को अपने वश में करना चाहते है तो संपर्क करे और शत्रु बाधा से मुक्ति पाए |

साल 2021 में किसकी चमकेगी किस्मत ? पढ़ें साल 2021 का वार्षिक राशिफल - Horoscope 2021 in Hindi

सिंह राशि - Leo Horoscope 2021

 Leo (July 23-August 22)
Leo Horoscope 2021: सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से ये साल ठीक-ठाक रहने वाला है। इस साल आप अपनी आमदनी और अपने परिवार के सहयोग से धन अर्जित कर पाने में सफलता हासिल करेंगे। छोटी-छोटी सफलताओं के साथ आप बड़ी सफलता की ओर भी कदम बढ़ाएंगे। अगर इस साल आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो यहाँ आपको बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की ज़रूरत है पढ़ाई में किसी भी तरह का शार्ट-कट ना लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में केवल मेहनत करें तभी आपको उसका फल मिलेगा। इस साल सिंह जातकों की कुंडली में शनि और बृहस्पति देव छठे भाव में रहेंगे। ऐसे में ये स्थिति कई लोगों को मिले-जुले परिणाम दे सकती है। वैवाहिक जीवन और संतान के हिसाब से देखें तो सिंह राशि के जातकों का ये साल शुरुआती दिनों में तनावपूर्ण रहने वाला है।विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को इस वर्ष बहुत प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलने की संभावना बनेंगी। आइए ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष कैरियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, प्रेम-रोमांस, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा।


कैरियर:

कैरियर के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। राहु इस दौरान आप की राशि से दशम भाव में स्थित होगा जिसके चलते आपके करियर में अचानक प्रगति देखने को मिलेगी। कर्म भाव में राहु की मौजूदगी इस वर्ष आपके लिए ढेरों चुनौतियाँ लेकर आने वाले हैं। इसके अलावा इस वर्ष आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने में भी कामयाब रहेंगे। इस साल मंगल आपके नौवें घर में स्थित है जिसके परिणाम-स्वरूप भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आप ढेरों तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे, साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा। मंगल की ग्यारहवें घर में मौजूदगी के कारण आपको अप्रैल और मई के महीनों के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लाख चुनौतियों और परेशानियों के बावजूद सिंह राशि के जातक अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपने करियर में नयी बुलंदियों को हासिल करेंगे, साथ ही वरिष्ठों के उचित मार्गदर्शन और समर्थन से आप अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन भी करने में कामयाब रहेंगे।


आर्थिक स्थिति:

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस वर्ष ग्रहों की स्थितियाँ कुछ ऐसे रहने वाली है कि, बुध सूर्य के साथ बृहस्पति के घर में बैठा है जो इस बात को इंगित करता है कि यह साल आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। जहां आपको पैसे कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। अप्रैल का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा अनुकूल होगा, क्योंकि इस दौरान आपको कई स्रोतों से आए प्राप्त होगी साथ ही इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होने की भी संभावना बेहद अधिक है। पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग का निर्माण कर रही है। ऐसे में यह साल कागज़, कपड़े, और भोजन आदि से जुड़े लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। मई के महीने के बाद आपके ख़र्चों में वृद्धि होने लगेगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, जितना संभव हो सके एक साधारण जीवन शैली को अपनाए तो आपके लिए बेहतर साबित होगा।


परिवार:

यह साल सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक लिहाज से बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। इस साल आप अपने पारिवारिक जीवन का खुल के आनंद लेंगे और आपको किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। चौथे भाव में शुक्र और पांचवें भाव में सूर्य की स्थिति इस बात को इंगित करती है कि, इस दौरान आपके घर का पारिवारिक वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने पेशेवर जीवन में अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद अपने परिवार के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों को बेहद ही कुशलता से निभाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।आपकी माता जी का इस वर्ष विशेष ख्याल रखें। आपके वैवाहिक जीवन का स्वामी शनि सप्तम भाव में बृहस्पति के साथ युति में स्थित है, जो दर्शाता है कि, इस दौरान आपको अपने वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस साल में अप्रैल से लेकर सितंबर तक का महीना आपके लिए थोड़ा अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपके वैवाहिक रिश्ते में मधुरता आएगी, और ऐसा आप दोनों की आपसी समझ और ग़लतफ़हमी को अपने रिश्ते से दूर रखने की वजह से मुमकिन हो पायेगा, जिसका प्रभाव सीधे तौर पर आपके बच्चों के जीवन पर दिखाई देगा।


प्रेम-रोमांस:

इस वर्ष आपको अपने प्यार के मामलों में वांछित परिणाम हासिल करने के लिए अत्यधिक मेहनत और प्रयास डालने की जरूरत है और तभी आप अपने प्यार में मन-चाहा परिणाम हासिल कर सकेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम और रोमांस का स्वामी बृहस्पति उनके छठे भाव में है और वहीं सूर्य आपके पांचवें भाव में है, जो इस बात को इंगित करता है कि आपके रिश्ते में इस दौरान किसी बड़े-बुजुर्ग के हस्तक्षेप की वजह से समस्याएं आ सकती हैं। इस अपने प्रेम जीवन या विवाहित जीवन में कुछ बदलाव की उम्मीद करेंगे। इस दौरान ऐसा भी मुमकिन है कि आप अपने मौजूदा पार्टनर या जीवनसाथी के प्रति थोड़ा उखड़ा-उखड़ा और कम प्रतिबद्ध महसूस करें और आप अपने लिए प्रेम के लिहाज से बेहतर विकल्प ढूंढने के लिए अपने रिश्ते से बाहर भटक सकते हैं। आप अपने रिश्ते में कुछ नए क्षेत्रों और विकास की संभावनाएं तलाश सकते हैं। यह समय अपने प्रियजनों के साथ बातचीत करने और आप दोनों के बीच की आपसी समझ को बढ़ाने के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इसके अलावा बृहस्पति का गोचर आपके जीवन के काम को काफी हद तक प्रभावित करेगा। बृहस्पति का यह परिवर्तन आपकी मजबूत प्रवृत्ति और भावनाओं द्वारा शासित रहने वाला है।


शिक्षा:

शिक्षा के लिहाज़ से इस वर्ष सिंह जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। शिक्षा का शासक मकर राशि के छठे भाव में स्थित है, इसलिए आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन बेहद अधिक परिश्रम और प्रयास करने के बाद ही। इसके अलावा इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का विचार बना रहे हैं उनके लिए अप्रैल से सितंबर का महीना कुछ चुनौती-पूर्ण साबित हो सकता है, इसलिए आपको पहले से ही सलाह दी जाती है कि आप अत्यधिक सावधान रहें और कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इस वर्ष शिक्षा के लिए आपको जो भी हासिल होगा वह आपकी कड़ी मेहनत पर ही हासिल किया जा सकता है। कृपया करके भाग्य के भरोसे कुछ भी ना छोड़े। अप्रैल का महीना छात्रों के लिए काफी शुभ साबित होगा। हालांकि इसके बाद मई जून-जुलाई और अगस्त के महीने आपके लिए कुछ चुनौती-पूर्ण साबित हो सकते हैं।


स्वास्थ्य:

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज़ से समय अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष-भर आप ऊर्जा-वान महसूस करेंगे और जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा आप अपनी जीवन शक्ति में इज़ाफा महसूस करेंगे। सलाह दी जाती है कि आप संतुलित आहार का सेवन करें, खुद को शारीरिक तौर पर थकान देने से बचें और धूम्रपान और शराब आदि के सेवन से दूरी बनाकर रखें। इस वर्ष पंचम भाव में स्वास्थ्य के स्वामी बुधादित्य योग बना रहे हैं इसलिए सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2021 स्वास्थ्य के लिहाज़ से बेहद ही अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष के कुछ महीने जैसे जनवरी, फरवरी और मार्च के महीनों में आपको छोटी-मोटी समस्याएं, जैसे गले में खराश या बुखार इत्यादि हो सकती है लेकिन साल के बाकी महीने सेहत के लिहाज से बेहद ही अच्छे रहेंगे। आपके छठे घर में शनि और बृहस्पति की मौजूदगी उन लोगों के लिए चिंताजनक साबित हो सकती है जिन्हें पहले से ही कोई एलर्जी, उच्च रक्तचाप या जोड़ों में दर्द की समस्या है। इस दौरान आपकी ऊर्जा शक्ति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


ज्योतिष उपाय:

प्रतिदिन चावल, रोली या गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें। लड्डू गोपाल की पूजा-पाठ करें। माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करें। शनिवार के दिन सरसों के तेल में खुद की प्रतिमा को देखकर छाया दान करें।


डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

कर्क राशि - Cancer Horoscope 2021

Cancer (March 21-April 19)
Cancer Horoscope 2021: कर्क राशि के जातकों के लिए ये साल करियर की दृष्टि से अच्छे परिणामो को लेकर आएगा। क्योंकि जहाँ साल की शुरुआत में मंगल ग्रह कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर तरक्की दिलाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ व्यापार करने वाले जातकों को शनि और बृहस्पति की सप्तम भाव में उपस्थिति अनुकूल परिणाम दिलाएगी। आर्थिक जीवन की बात करें तो साल की शुरुआत बेहतर साबित होगी, मार्च से मई के दौरान स्थितियाँ काफी बदल जाएँगी, इस समय आपको अधिक आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। खेल जगत व सिनेमा से जुड़े जातकों को इस साल विदेश की यात्राओं और विदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ किसी बात को लेकर के झगड़ा हो सकता है। इस दौरान आपका जीवन साथी धर्म-कर्म के कार्य में अधिक वक्त बिताता नज़र आएगा। वहीं यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो, आपके लिए यह वर्ष बेहद अच्छा रहने वाला है। आइए ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष कैरियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, प्रेम-रोमांस, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा।


कैरियर:

इस वर्ष कर्म के स्वामी मंगल आपके दसवें घर में स्थित रहेंगे। जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष आपको पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे आपके कार्यस्थल में प्रगति के काफी आसार हैं। इसके अलावा इस समय के दौरान नौकरी की तलाश कर रहे लोग भी सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन इस वर्ष सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो सरकारी नौकरियों में हैं। इस पूरे साल भर शनि आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा, जो आपके करियर के लिए फ़ायदेमंद साबित होने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए इस साल के शुभ महीने जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के होने वाले हैं। इस साल रसायन, शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय करने वाले जातकों को उनके काम में सफलता हासिल होगी। हालांकि अप्रैल से सितंबर तक के महीने के दौरान आपको बेहद ही सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आपके भाग्य में गिरावट आ सकती है।


आर्थिक स्थिति:

आर्थिक पक्ष के लिहाज से कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल अच्छा साबित होने वाला है क्योंकि आय और पारिवारिक जीवन के स्वामी सूर्य छठे भाव में बुध के साथ युति में मौजूद हैं, जो दर्शाता है कि आर्थिक लिहाज से आपके लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आपको इस वर्ष काफी मुनाफ़ा हासिल होगा। इसके अलावा आपके व्यवसाय में वृद्धि और विकास होने के भी प्रबल संभावना है। जैसा कि छठा घर दुश्मनों का भी घर कहा जाता है, इसलिए इस वर्ष आपके दुश्मन आपके हर काम में अड़चन पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने दुश्मनों पर जीत हासिल होगी। पंचम भाव में शुक्र और ग्यारहवें घर में राहु की स्थिति इस बात की तरफ संकेत दे रही है कि, इस साल आपको ढेरों मुनाफ़ा या लाभ हासिल होगा। आपको इस दौरान उन क्षेत्रों में भी सफलता मिलेगी जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय शुभ साबित होगा। हालांकि जनवरी से अप्रैल तक का समय आपके लिए भाग्य के लिहाज से थोड़ा कम अनुकूल साबित हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति का उचित ध्यान रखें।


परिवार:

इस साल की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रहने वाली है। इसके साथ ही मकर राशि में सप्तम भाव में मौजूद शनि आपके चौथे घर को दृष्टि दे रहा होगा, जिसके कारण आपके पारिवारिक जीवन में सुख की कमी महसूस की जा सकती है। इसके अलावा इस दौरान आपको अपने परिवार से समर्थन या सहयोग भी प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल होगा, जिससे आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव पैदा होने की प्रबल आशंका है। 06 अप्रैल को कुंभ राशि में बृहस्पति का गोचर पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपके भाई खुश रहेंगे और सफलता हासिल करेंगे। आपके परिवार का माहौल खुशहाल और सुखद होगा। इसके अलावा इस दौरान आपके परिवार में कुछ नए सदस्यों के शामिल होने की भी प्रबल संभावना है। इस वर्ष आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि इस साल शनि और बृहस्पति आपके सप्तम भाव में मौजूद रहेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको वैवाहिक जीवन में ठीक-ठाक परिणाम मिलेगा। साथ ही दंपतियों के बीच कुछ ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है, साथ ही वे इस वर्ष के दौरान भावनात्मक रूप से कमजोर रहने वाले हैं। हालाँकि आपको सलाह दी जाती है कि यदि आप अपने बच्चों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नज़र भी आता है तो उनके साथ ज्यादा सख्त ना हों। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और साथ ही उनको हर काम को बेहतर तरीके से करने में सक्षम बनाने में मदद करेगा।


प्रेम-रोमांस:

आपकी राशि में प्रेम और संबंध के घर के स्वामी मंगल का शुक्र और केतु पांचवें घर में दृष्टि दे रहा है, जो आपके प्रेम जीवन में बाधा लाने का कारण बन सकता है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रेमी जातकों के बीच के संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं। साथ ही आप दोनों के बीच कुछ ग़लतफहमी भी पैदा हो सकती है। हालांकि वहीं दूसरी तरफ़ यह समय उन लोगों के लिए अच्छा होने वाला है जो अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। मार्च के मध्य से प्रेमी जातकों के जीवन में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकते हैं, लेकिन इसके बाद मार्च के मध्य से लेकर अप्रैल तक का समय आपके प्रेम जीवन के अनुकूल रहेगा। इस अवधि के दौरान आप अपने पार्टनर के ज्यादा करीब आएँगे और उनके साथ सब कुछ साझा करने में ज्यादा सक्षम महसूस करेंगे। इस समय के दौरान प्रेम में पड़े जातक थोड़ा तनाव में वृद्धि महसूस कर सकते हैं, इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि समय-समय पर अपने साथी के साथ अपने बीच खड़े हुए किसी भी विवाद और ग़लतफहमी को हल करते रहें।


शिक्षा:

इस वर्ष आपको आपके परिश्रम और कर्म के आधार पर परिणाम हासिल होंगे, क्योंकि मंगल आप के दसवें घर में स्थित है और शुक्र और केतु युति में साल की शुरुआत में आपके पांचवें घर में मौजूद रहने वाले हैं। जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि, इस दौरान आपको अपनी पढ़ाई में बहुत कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि केतु की स्थिति के चलते आपका मन विचलित रहेगा और आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इस साल जनवरी और अगस्त के महीने सबसे ज्यादा अनुकूल रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सितंबर से नवंबर के बीच की अवधि की तुलना में अप्रैल के महीने में शुभ परिणाम हासिल होंगे। ऐसे में यदि आप वांछित परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो, इस वर्ष अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें जिससे आपको मनवांछित फल अवश्य ही प्राप्त होंगे।


स्वास्थ्य:

इस साल आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। चूंकि शनि सातवें और आठवें घर का स्वामी इस वर्ष आपकी राशि से सातवें घर में होगा और आप के नौवें और चौथे घर को दृष्टि दे रहा होगा। ग्रहों की यह स्थिति आपके जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह बन सकती हैं, इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य ग्रह का स्वामी चंद्रमा कर्क राशि में स्थित है जो कि कर्क राशि के उन जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं क्योंकि लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित ऐसे जातकों की परेशानियों का अंत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आपके विचारों में सकारात्मकता की भावना पैदा होगी। आपके लग्न भाव पर बृहस्पति और शनि का संयुक्त पहलू होगा जिसके परिणाम स्वरूप आप एक उचित और स्वस्थ आहार अपने जीवन में शामिल करेंगे और किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ध्यान और योग सीख सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचने के लिए स्वस्थ और शाकाहारी भोजन करने की कोशिश करें।


ज्योतिष उपाय:

रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। इस जल में थोड़ा सा गुड़ मिला लें। भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें और शिवलिंग का अभिषेक करें।


डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

मिथुन राशि - Gemini Horoscope 2021

 Gemini (April 20-May 20)
Gemini Horoscope 2021: मिथुन राशि वालों के लिए इस वर्ष आर्थिक जीवन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि मिथुन राशि वालों के बृहस्पति और शनि अष्टम भाव में युति बनाएंगे। शनि साल भर इसी भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपको धन हानि होने के योग बनेंगे। प्रत्येक कार्य में देरी और बिघ्न की स्थिति बनेगी, बृहस्पति और शनि के गोचर के चलते आर्थिक हानि होने की भी संभावना अधिक है। यह समय आपके लिये थोड़ा संभलकर चलने का समय है। ऐसा न हो गलत संगत में पड़कर आप अपना नुक्सान कर बैठें। अनावश्यक खर्च बढ़ने से भी आपकी फाइनेंशियल कंडीशन थोड़ी कमजोर हो सकती है। इस समय जितना हो सके अनावश्यक खर्चों, अनावश्यक कर्ज़ों से बचने का प्रयास करें। इस वर्ष राहु का गोचर वृषभ राशि में होने से आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी जिसके कारण आपको कुछ फाइनैंशल समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आइए ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष कैरियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, प्रेम-रोमांस, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा।


कैरियर:

इस वर्ष आपको करियर के मामले में काफी सोच समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। करियर में उन्नति के लिये इस दौरान आपको अपनी कार्यशैली में कुछ नये बदलाव करने होंगे। इस वर्ष छठे भाव में केतु के होने से विरोधियों द्वारा आपके रास्ते में मुश्किलें खड़ी की जा सकती हैं लेकिन वह आपको किसी भी तरीके से कोई बड़ी हानि नहीं पंहुचा सकते हैं। यह वर्ष आपको करियर के क्षेत्र में नई ऊचाइंयों पर लेकर जा सकता है। जो जातक इस साल सरकारी नौकरी पाने के लिये प्रयास कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। जो जातक स्वयं का व्यवसाय खड़ा करना चाहते हैं उनके लिये भी यह साल काफी अच्छा रहने के आसार हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने की सम्भावना है। इस साल कारोबार में कोई नया प्रस्ताव मिलने के योग भी बनेंगे। करियर को लेकर बहुत अच्छे अवसर मिलने वाले हैं बस जरूरत है तो इन अवसरों को समय रहते पहचनाने की।


आर्थिक स्थिति:

इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि मिथुन राशि वालों के बृहस्पति और शनि अष्टम भाव में युति बनाएंगे। शनि साल भर इसी भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपको धन हानि होने के योग बनेंगे। प्रत्येक कार्य में देरी और विघ्न की स्थिति बनेगी, बृहस्पति और शनि के गोचर के चलते आर्थिक हानि होने की भी संभावना अधिक है। ऐसे में किसी भी तरह के लेन-देन को करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।यह समय आपके लिये थोड़ा संभलकर चलने का समय है। ऐसा न हो गलत संगत में पड़कर आप अपना नुक्सान कर बैठें। अनावश्यक खर्च बढ़ने से भी आपकी फाइनेंशियल कंडीशन थोड़ी कमजोर हो सकती है। इस समय जितना हो सके अनावश्यक खर्चों, अनावश्यक कर्ज़ों से बचने का प्रयास करें। साल के अंतिम महीनों में शेयर मार्किट, अकाउंट, फाइनेंस सेक्टर से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिलेगा। आपकी इकॉनोमिकल कंडीशन इस समय काफी अच्छी होने के आसार हैं।


परिवार:

नया साल आपके पारिवारिक जीवन के लिये काफी अच्छा कहा जा सकता है। इस वर्ष आपके घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से परिवार में भी खुशियां बरकार रहेंगी। वर्षारम्भ में कुंटुंब स्थान के स्वामी मंगल अपने ही स्थान में हैं जिससे परिवार में संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो वह शांत हो जायेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा। कोई पुराना पारिवारिक विवाद यदि चल रहा है तो इस वर्ष उसे सुलझाने के लिये आप जो प्रयास कर रहे हैं वे रंग ला सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सलाह व उनके आशीर्वाद से पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक मामलों में यह साल मिथुन राशि के लोगों के लिए कई ढेरो सारी खुशियां लेकर आ रहा है, इस साल आपके बहुत से सपने हकीकत में बदलते हुए नजर आएंगे, लव लाइफ इस साल बहुत ही शानदार रहने वाली है। वर्ष आरम्भ में ही जब शुक्र का गोचर आपकी राशि के सप्तम भाव में होगा तो आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम की भावनाओं का संचार होगा।


प्रेम-रोमांस:

मिथुन राशि के जातको को इस वर्ष अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जो अविवाहित प्रेमी जातक विवाह के इच्छुक हैं उनके लिये विवाह के योग बन रहे हैं। यह समय आपकी रोमांटिक लाइफ के लिये काफी अच्छा व उपलब्धियों भरा कहा जा सकता है। आपको सलाह दी जाती है हर मोड़ पर अपने साथी का साथ निभाते रहिये और अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखिये। इस वर्ष शनि और बृहस्पति की युति आपके पार्टनर की सेहत पर प्रभाव डाल सकती है इसलिए अपने जीवन साथी या प्रेमी की सेहत का ख्याल अवश्य रखें। और आप अपने रिश्ते को इतना मजबूत बना लें कि विपरीत परिस्थितियों में भी उसमें कोई परेशानी उत्पन्न ना हो। यदि आपका जीवनसाथी कार्यरत है तो इस वर्ष में उन्हें कोई विशेष पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।


शिक्षा:

मिथुन राशि वालों के लिए यह वर्ष शिक्षा के लिहाज से सकारात्मक परिणाम देगा। हालांकि बीच में अनेकों अवसर ऐसे भी आएँगे जब आपका अपनी शिक्षा के प्रति मन नहीं लगेगा या एकाग्रता में कमी आएगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को इस वर्ष कुछ फायदा हो सकता है। आप शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।| इसके अतिरिक्त अनेक लोगों की उच्च शिक्षा की अभिलाषा भी पूरी होगी पर कुछ अड़चने भी देखने को मिलेंगी क्यूंकि वर्ष की शुरुआत से ही बृहस्पति मकर राशि में होगा इसलिए उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। यदि आप प्रतियोगिता परीक्षाओं की तयारी कर रहे हैं और उसमे सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत का फल भी आपको जरूर मिलेगा।


स्वास्थ्य:

वर्ष की शुरुआत से ही मिथुन राशि वालों के अष्टम भाव में शनि और बृहस्पति की युति तथा आपके छठे भाव में छाया ग्रह केतु की उपस्थिति आपके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या पैदा कर सकती हैं। स्किन व पेट संबंधी दिक्कतों से आपको जूझना पड़ सकता है। इस समय उदर संबंधी रोगों से पीड़ित रह सकते हैं। आपका मूड भी हो सकता है खराब रहे। खान-पान की आदतों में कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। मानसिक तौर पर यह समय आपके लिये चिंताओं वाला रह सकता है। शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में रहने से किसी बड़ी बीमारी के जन्म लेने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। लापरवाही न बरतें, लक्षण दिखाई देते ही चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।जुलाई के बाद का समय आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अनुकूल रह सकता है और इस दौरान आप की पुरानी बीमारियों में भी राहत मिलेगी। बदलते हुए मौसम में भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यदि मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं, तो आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।


ज्योतिष उपाय:

बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र या चूड़ियां भेंट करें। गौ माता को चारा अथवा हरी सब्ज़ियाँ खिलाएं। लाल की जगह भोजन में हरी मिर्च का सेवन करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

वृषभ राशि - Taurus Horoscope 2021

 Taurus (May 21- June 21)
Taurus Horoscope 2021: वृषभ राशि वालों के लिए यह साल आपके लिये नई सफलताएं और उपलब्धियों वाला रहेगा। 2021 में वैवाहिक जीवन और व्यापार में सफलता मिलने के भी योग आपके लिये बना रहा है। इस वर्ष आपको अपने मार्ग में आने वाले विभिन्न विकल्पों का चुनाव करना होगा और सही वक्त पर सही अपॉर्च्युनिटी हासिल करनी होगी तभी आप एक अच्छे वर्ष का आनंद ले पाएंगे। शनिदेव पूरा वर्ष भाग्य स्थान में ही विराजमान रहेंगे, जो कि आपके भाग्य की वृद्धि करने का कार्य करेंगें। वृषभ राशि के जातक प्यार के मामले में बहुत रोमांटिक होते हैं और किसी को प्रेम करते हैं तो दिल की गहराई से करते हैं। इस वर्ष आपको कुछ कठिन निर्णय भी लेने पड़ सकते हैं जो संभवतया आपको दुख दे सकते हैं। लेकिन आप में वह काबिलियत है कि आप अपने मनोबल से हर परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं और खुद को सक्षम बना सकते हैं। आइए ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष कैरियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, प्रेम-रोमांस, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा।


कैरियर:

इस साल आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। तभी सफलता हाथ लगेगी। इस वर्ष आपके कर्म भाव का स्वामी शनि इस पूरे साल आपकी राशि के नवम भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपका भाग्य उदय होगा और करियर के क्षेत्र में आपको भरपूर सफलता मिलेगी। शनि देव की यह स्थिति आपका मनचाहा ट्रांसफर दिलाने में मदद करेगी।लेकिन प्रत्येक कार्य विलम्ब से होगा। इस पुरे वर्ष राहु का वृषभ राशि में होना आपकी प्रतिभा को बढ़ाएगा। आपके लिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर भी यह समय लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित करने होंगे क्योंकि उनका पूरा ध्यान आप पर ही रह सकता है। ऐसे में आपकी जरा सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है। कुछ छुपे हुए दुश्मन आपके ऑफिस में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत के दम पर उन्नति के नए शिखर पर पहुंचेंगे।


आर्थिक स्थिति:

यह साल आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत से ही धन लाभ के साथ खर्चे भी अधिक होंगे, इसलिए धन का निवेश बहुत ही सोच-समझकर करें। इस वर्ष यदि आपको आवश्यकता होगी तो अपने ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। लेकिन उन से सहायता तभी ले जब आपको अति आवश्यक महसूस हो। इस समय धन प्राप्ति के नये स्त्रोत भी आप तलाश सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिये वेतन में वृद्धि तो व्यवसायी जातकों के लिये बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। राहु का आपकी राशि के प्रथम भाव में विराजमान होने और राहु के कृतिका नक्षत्र में उपस्थित होने से आपको व्यापार के क्षेत्र में धनलाभ होने के प्रबल योग हैं। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातकों को दीर्घकालीन धनलाभ भी प्राप्त होने की संभावना है।


परिवार:

वृषभ राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन अधिक अनुकूल नहीं रहने की संभावना है। क्योंकि आपको अपने पारिवारिक जीवन में शुरुआत में तनाव महसूस होगा। जिससे आपके पारिवारिक सुख में भी कमी आएगी। आपको इस दौरान जरूरत पड़ने पर, पारिवारिक सहयोग नहीं प्राप्त होगा। इससे आपका मन उदास रह सकता है। इस समय आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। वर्ष के मध्य तक परिस्थितियां बेहतर होती दिखाई देंगी और आप किसी संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। इस दौरान आपका परिवार के लोगों से मन-मुटाव भी खत्म हो जायेगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में केतु की उपस्थिति आपके शादीशुदा जीवन में बहुत सी समस्याओं को उत्पन्न करेगी। आपको इस समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा इस दौरान आप अपने शब्दों से जीवनसाथी को कुछ ऐसा कह देंगे, जिससे विवाद बढ़ेगा। इस दौरान आपका ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो सकता है अथवा आपके जीवनसाथी द्वारा अपने मायके का पक्ष लेने के कारण आप दोनों के बीच अनबन हो सकती है।


प्रेम-रोमांस:

प्रेम जीवन में इस वर्ष मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। इस वर्ष आपको अपने रिलेशनशिप को लेकर तनाव रह सकता है और आप दबाव भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। संभव है कि आपका साथी आपको आपकी ज़रूरत के अनुसार समय न दे पाए, हालांकि इसके बावजूद भी आप दोनों अपने हर विवाद और आपस की नाराजगी को समय-समय पर सुलझाने के लिए प्रयास करते दिखाई देंगे।इस वर्ष के अंत में आपको अपने प्रेम जीवन और उसके भविष्य के बारे में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में कोई दस्तक देगा और आप एक नए रिश्ते में सम्मिलित हो जाएंगे। आप अपने रिश्ते को एक नई रचनात्मकता देंगे और उसको मजबूत बनाएंगे। यदि आप पहले से ही रिलेशनशिप में है तो आप अपने रिश्ते में स्थिरता को महत्व देते हुए अपने साथी से सभी गिले-शिकवे दूर करके अपने प्रेम जीवन को मधुर बना पाने में सफल होंगे।


शिक्षा:

वृषभ राशि के छात्रों के लिए ये साल थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है क्योंकि आपके लिए साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। अनेक चुनौतियों का सामना भी करना होगा और इन चुनौतियों से लड़कर ही उन्हें सफलता प्राप्त होगी। इसलिए आपको इस समय अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। यदि आप प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी। उच्च शिक्षा पाने वाले छात्रों को भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी| उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी, ये समय अच्छा रहेगा। शुरुआत से अप्रैल और फिर सितंबर के दौरान का समय आपके लिए कुछ समस्या आने के योग बनेंगे।
 

स्वास्थ्य:

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, काम और आराम के बीच में संतुलन स्थापित करें। इस साल की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं है। मार्च से जुलाई तक का समय स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है| इस दौरान आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं| इस समय आपको अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी जिससे आपकी सेहत में सुधार साफ़ देखने को मिलेगा। वर्ष के मध्य से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपको अक्सर घबराहट की शिकायत रह सकती है इसलिए समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेते रहें ताकि अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएं।


ज्योतिष उपाय:

9 वर्ष से छोटी कन्याओं को भोजन कराए और उनके चरण छूकर प्रतिदिन उनका आशीर्वाद लें। शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई का दान करें। शनिवार के दिन चीटियों को आटा डालें और गौ-माता की सेवा करें।


डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

मेष राशि - Aries Horoscope 2021

 Aries (March 21-April 19)
Aries Horoscope 2021: मेष राशि वाले जातकों के लिये वर्ष 2021 काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष मुख्य रूप से आपके करियर और बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी, ये साल मुख्य रूप से आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस साल आपको अपने करियर में कर्मफल दाता शनि देव की अपार कृपा प्राप्त होगी। जो आपके आर्थिक जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करेगी। इस वर्ष आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं जिससे आप प्रसन्न-चित्त रहेंगे और बहुत समय से अटकी हुई कोई योजना पूर्ण हो जाएगी जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपका पारिवारिक जीवन समस्याओं से घिरा रहेगा। वर्ष की शुरुआत से जुलाई तक आपको पारिवारिक सुख मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं। संभावना है कि कार्य के चलते आपको उनसे दूर जाना पड़े, जिससे आपका निजी जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई देगा। माता-पिता और भाई-बहनों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना इस वर्ष करना पड़ सकता है। आइए ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष कैरियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, प्रेम-रोमांस, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा होगा।


कैरियर:

करियर उन्नति के संकेत कर रहा है। इसका कारण है कि आपकी राशि से कर्मभाव के स्वामी शनिदेव हैं जिन्हें स्वयं कर्मफल दाता, न्यायप्रिय, दंडाधिकारी कहा जाता है। कर्मभाव में ही विराजमान हैं जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ऐसे में शनि देव का यह प्रभाव आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगा। ग्रहों की स्थिति इस समय आपको पूर्व के अनुसार बेहतर परिणाम प्रदान करेगी। जो जातक स्वयं का व्यवसाय करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। इस समय आप स्वयं को साबित कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं का, अपनी स्किल का भरपूर प्रयोग कर इस बेहतर समय व अवसरों का लाभ आप उठा सकते हैं। इस वर्ष गुरु शनि के साथ कर्मभाव में विराजमान हैं। यह आपके लिये नीच भंग राजयोग भी कर्मभाव में बना रहे हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको इस समय मिल सकती है। पिछले समय में की गई मेहनत का फल भी आपको इस समय मिल सकता है।


आर्थिक स्थिति:

मेष राशि के अनुसार इस वर्ष आर्थिक रुप से उन्नति के अनेक अवसर आपके सामने आएंगे और आप अच्छा धन लाभ प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी आमदनी को फायदा पहुंचेगा। गुरु इस समय आपकी कई मानसिक परेशानियां भी दूर करने का कार्य करेंगे। इस वर्ष आप की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है और आप समय पड़ने पर अपने मित्रों और रिश्तेदारों की आर्थिक सहायता करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त होने से भी अच्छे धन लाभ के स्रोत जुड़ेंगे। वर्ष के अंतिम महीनों में अत्यधिक खर्च होने से आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पर थोड़ा सा असर पड़ सकता है। लेकिन उसके बाद फिर से आपकी स्थिति पहले की भांति मजबूत हो जाएगी और आप एक अच्छे आर्थिक जीवन का आनंद लेंगे।


परिवार:

इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि शनि देव मेष राशि से दशम भाव में स्थित होकर पुरे वर्ष आपकी राशि के चौथे भाव को दृष्ट करेंगे, जिससे आपको पारिवारिक सुख में कमी महसूस होगी। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मसले पर घर के किसी बड़े बुजुर्ग का साथ आपको मिल सकता है। राहु मेष राशि वालों के परिवार भाव में स्थित रहेंगे। इस दौरान आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी। यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। इस वर्ष वैवाहिक जीवन में धैर्य बनाए रखें। वर्ष के अंत में ससुराल पक्ष से कुछ कहासुनी हो सकती है। संतान को उपलब्धि हासिल होगी, जिससे दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान संतान के योग भी बनेंगे यदि आपका जीवनसाथी वाहन चलाता है तो, उनके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में इस दौरान उनका ध्यान रखें।


प्रेम-रोमांस:

यह वर्ष मेष राशि के लोगों के प्रेम जीवन के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं तो इस वर्ष आप की उम्मीदें अपने प्रियतम से कुछ अधिक होंगी जिस कारण कभी-कभी आप दोनों के बीच तकरार हो सकती है। परंतु अप्रैल से सितंबर का समय आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खास साबित होगा। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे के प्रेम में लिप्त नजर आएंगे और आप दोनों विवाह करने का फैसला तक ले सकते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी आप दोनों का प्रेम अटूट रहेगा और आपका रिश्ता पूरे वर्ष अच्छे से चलता रहेगा। यदि आप पहले से किसी रिलेशनशिप में नहीं है तो इस महीने में आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है और आपके जीवन में किसी का आगमन हो सकता है।


शिक्षा:

शिक्षा के क्षेत्र में जनवरी से मार्च तक कई छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें सफलता मिलेगी। ऐसे में आपको अपनी मेहनत करते रहने की आवश्यकता होगी। आप अपनी खराब संगत की ओर ज्यादा ध्यान ना देते हुए अपने काम से काम रखने की कोशिश करें। वर्ष के अंतिम महीनों में आपके एकादश भाग में मौजूद गुरु भी आपको अच्छे परिणाम देंगे। इसलिए यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो, आपकी पंचम राशि में बृहस्पति की ये शुभ दृष्टि आपको मनपसंद स्कूल और कॉलेजों में दाख़िला दिलाने का कार्य करेगी। फरवरी से मार्च और सितंबर माह आपके लिए बेहद अनुकूल सिद्ध होंगे और इस दौरान आप को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस वर्ष मंगल देव का गोचर 6 सितंबर से 22 अक्टूबर के दौरान, आपकी राशि के छठे भाव में होगा। इस समय छात्रों को भरपूर सफलता मिलेगी।


स्वास्थ्य:

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहने वाला है, यदि आप किसी लम्बी बीमारी से ग्रस्त हैं तो इस वर्ष आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। लेकिन आपके लिए आवश्यक होगा कि आप काम के साथ-साथ थोड़ा आराम भी करें अन्यथा आप को अत्यधिक थकान हो जाएगी और उसका प्रभाव आपकी शारीरिक क्षमता पर पड़ेगा। यूं तो आप पूरे समय चुस्ती-फुर्ती से भरे रहेंगे लेकिन फिर भी जुलाई के बाद आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा। गरिष्ठ भोजन से बचकर रहें। साल के मध्य में अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान आप प्रत्येक कार्य को पूरी शक्ति के साथ करने का प्रयास करेंगे और एक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।


ज्योतिष उपाय:

हनुमान जी की आराधना करें। हनुमान चालीसा या सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।


डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

मीन राशि - Pisces Horoscope 2021

 Pisces (Feb 19-March 20)
Pisces Horoscope 2021: मीन राशि के जातकों को नववर्ष में करियर के मामले में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। आप इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करेंगे, आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा और वो अपनी उच्च अवस्था में होते हुए आपको सहयोग करते दिखाई देंगे। आपको इस समय अपने अधिकारियों और अपने सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाकर चलने की ज़रूरत होगी। तभी आपके अधिकारी आपकी मेहनत को देख पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और उनकी उन्नति और तरक्की होगी, इसलिए अपने प्रयास और अपनी मेहनत जारी रखें। इस वर्ष ना केवल आपको अपने कार्य में तरक्की मिलेगी, बल्कि काम के इस वजह से ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मीन राशि के जातकों के भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों का आपको सानिध्य मिलेगा और उनके संरक्षण में आप काफी अच्छे कार्य करेंगे, जिसके कारण ना केवल आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आपको उन्नति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सामान्य से बेहतर रहने वाला है क्योंकि इस वर्ष ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन आपको अप्रैल से सितंबर तक के मध्य थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत होगी।


करियर

इस वर्ष मीन राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि इस दौरान आपके करियर के भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति आपकी राशि के एकादश भाव में उपस्थित होंगे, जहाँ वो शनि के साथ युति करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिल सकेगा। साल की शुरुआत में जहां आपको मनचाही नौकरी मिलने के भी योग बनेंगे, वहीं अगर आप प्रशासनिक सेवाओं या सरकारी नौकरियों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो यह समय अवधि आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाली है। जहां तक व्यापारी जातकों की बात है, तो व्यापार के भाव के स्वामी बुध देव सूर्य के साथ मिलकर इस दौरान "बुधादित्य योग" का निर्माण करेंगे, इसलिए यह साल आपके व्यापार और बिज़नेस के लिए सबसे अच्छा सिद्ध हो सकता है। परंतु इस वर्ष बिना जांच किए किसी पर भी भरोसा करने से बचें। भोजन, रत्न और कपड़ों के व्यापार से जुड़े जातकों को इस वर्ष बहुत मुनाफ़ा मिलेगा। नवंबर माह के दौरान कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी विदेशी यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।


आर्थिक स्थिति

इस वर्ष आपको वित्त संबंधी मामलों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि साल की शुरुआत में ही गुरु बृहस्पति और शनि की आपके एकादश भाव में युति आपको निरंतर आय का प्रवाह प्रदान करने में मदद करेगी। जिसके कारण आप अपना धन संचय करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत कर सकेंगे। मंगल ग्रह धन और परिवार का प्रतिनिधित्व करता है और उनकी कृपा भी आपको आर्थिक लाभ देने में मदद करेगी। इससे आपकी हर प्रकार की आर्थिक समस्याओं का बहुत ही जल्द अंत हो सकेगा। इस वर्ष के दौरान शनि आपके एकादश भाव में उपस्थित होंगे, जो आपके ख़र्चों के भाव के स्वामी भी होते हैं। ऐसे में आप अपने संसाधनों और धन का ज्यादा खर्च, अपनी विलासिता, विदेशी यात्राओं व अन्य सुख-सुविधाओं पर करेंगे। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों पर आपका धन कम ख़र्च होगा। घर-परिवार में हो रहे किसी शुभ कार्यक्रम पर भी आपको कुछ ख़र्चा करना पड़ सकता है। हालांकि मध्य सितंबर के बाद आपको अपने लंबे समय से अटके हुए किसी धन की प्राप्ति होने से अचानक लाभ मिलने के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।


परिवार

इस वर्ष मीन राशि के जातकों को अपने पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि आपके और परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा हर मतभेद समाप्त होगा, जिससे आपको एक दूसरे के साथ संबंध बेहतर करने में मदद मिलेगी। साल की शुरुआत में पारिवारिक जीवन सुखी और समृद्ध बनेगा और इससे आपको घर में शांति की अनुभूति होगी। फरवरी माह के दौरान वृषभ राशि में मंगल का गोचर आपके और परिवार के सदस्यों के रिश्तों में मजबूती और निकटता लाएगा। परिणामस्वरूप इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको भाई-बहन, विशेष रूप से अपने छोटे भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। कई ग्रहों के शुभ प्रभाव से आप परिवार के सदस्यों या अपनी मेहनत के कारण अगस्त और नवंबर में नया घर खरीदने का प्लान भी कर सकते हैं। साल के मध्य में आपके और जीवनसाथी के बीच कुछ झगड़े और ग़लतफहमी पैदा होने की आशंका रहेगी। ऐसे में आपको इस दौरान एक-दूसरे पर पूर्ण विश्वास रखने की सलाह दी जाती है। कई मीन राशि के जातकों के जीवन में किसी नन्हें मेहमान का आगमन भी संभव है।


प्रेम संबंध

प्रेम संबंध में इस वर्ष मीन राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे क्योंकि प्रेम और रोमांस के पंचम भाव पर शनि की दृष्टि का प्रभाव, इस वर्ष प्रेमी जातकों के रिश्ते में कई चुनौतियां लेकर आएगा। इस दौरान आप पर गुरु बृहस्पति की कृपा भी होगी। विशेष रूप से इस साल के शुरुआती महीने प्रेम संबंधों लिए सामान्य से कम ही अच्छे रहेंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, एक दूसरे पर विश्वास करें।


जुलाई में बुध का कर्क राशि में होने वाला गोचर प्रेम संबंधों के लिए अच्छा होगा। खासतौर पर अगर आप लंबे समय से किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आपके रिश्ते में इस दौरान नयापन आने की संभावना है। सितंबर में प्रेम संबंधों में चुनौतियां भी आ सकती हैं।


शिक्षा

इस वर्ष कई छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने का फैसला भी ले सकते हैं। परंतु, आपके पंचम भाव पर शनि देव की दृष्टि कुछ छात्रों की पढ़ाई में रुकावटें उत्पन्न करने का मुख्य कारण बनेगी। आपको शुरुआत से ही खुद को अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति केंद्रित रहने और अपनी मेहनत जारी रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अप्रैल तक पंचम भाव पर गुरु बृहस्पति की सकारात्मक दृष्टि विधार्थियों को हर परीक्षा में सफलता प्रदान करेगी। वो जातक जो अभी तक बेरोज़गार हैं, उन्हें सितंबर के बाद नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। खुद पर आत्मविश्वास रखने की ज़रूरत होगी। परंतु आपको ये सलाह भी दी जाती है कि इस दौरान खुद पर ज़रूरत से ज्यादा आत्मविश्वास न करें, अन्यथा ऐसा करना आपके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।


स्वास्थ्य

इस वर्ष मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत में अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि ग्रहों की स्थिति वर्ष की शुरुआत में आपके स्वास्थ्य जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। मीन राशि के जातक वर्ष शुरुआत में मानसिक रूप से संतुष्ट रहते हुए हर कार्य को योजना अनुसार सफलता के साथ पूरा करते दिखाई देंगे। यदि आप पहले से किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं, तो वर्ष भर आप बेहतर स्वस्थ्य जीवन का आनंद उठा सकेंगे। हालांकि अप्रैल में आपके द्वादश भाव में गुरु बृहस्पति के गोचर से कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है, इसलिए आपको सेहत के लिहाज से अगस्त माह तक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही और स्थिर दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ अच्छी भोजन की आदतों को अपनाने की कोशिश करें। इस वर्ष आपको मौसम जनित रोग विकसित होने की आशंका भी है।


ज्योतिष उपाय

घर से निकलते हुए सदैव अपनी जेब में एक पीला साफ़ रुमाल ज़रूर रखें। हनुमान जी की आराधना और बजरंग बाण का पाठ करें। शनिवार के दिन छाया दान करें।

कुंभ राशि - Aquarius Horoscope 2021

Aquarius (Jan 20-Feb 18)
Aquarius Horoscope 2021: नववर्ष 2021 में कुंभ राशि वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आपको मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र के संबंध में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इस साल आपकी नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक जीवन में अचानक से खर्च में वृद्धि नजर आएगी, जिसके चलते कुछ समय के लिए आर्थिक तंगी महसूस होगी। अपनी मेहनत अनुसार फल की प्राप्ति होगी, इसलिए मेहनत पर विश्वास करना अधिक उचित रहेगा| विद्यार्थियों को इस साल अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि अपने देश में शिक्षा प्राप्त करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस साल अनेक यात्राएं होंगी, जिनमें से कुछ में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन अत्यधिक ख़र्चों की वजह से वित्तीय समस्या उत्पन्न हो सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की मुराद इस साल पूरी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वहीं दूसरी ओर दांपत्य जीवन में भी कभी खुशी कभी गम का माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बनाए रखें।


करियर

कुंभ राशि वाले व्यापारियों और नौकरी पेशा जातकों के लिए ये वर्ष थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। आपको अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और निरंतर प्रयास करना होगा। ऐसे में इस समय कोई भी नया व्यापार शुरू करने से बचें। आपके करियर के भाव के स्वामी मंगल है, जो अपने स्वंय के तीसरे भाव में मौजूद है। साथ ही वृश्चिक राशि में शुक्र और केतु की युति दशम भाव में होने से इस वर्ष आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। जो जातक पहले से नौकरी कर रहे है, उन्हें इच्छानुसार शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। परंतु यदि आप किसी नई नौकरी से जुड़े हैं, तो आपको इस समय थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। मध्य वर्ष उन जातकों के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा, जो सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं।


आर्थिक स्थिति

कुंभ राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं रहेगा क्योंकि धनु के स्वामी गुरु बृहस्पति, इस दौरान आपके द्वादश भाव में होंगे, इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आपकी निर्भरता भाग्य के बजाय आपकी कड़ी मेहनत पर अधिक होगी। धन प्राप्ति के स्रोत इस दौरान सबसे अधिक बाधित होंगे, जिसके कारण आप अपना धन संचय करने में पूरी तरह असफल सिद्ध होंगे। इस वर्ष आपको सबसे अधिक निवेश से जुड़े मामलों से सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ऐसे में जोखिम भरे किसी भी व्यवसाय में धन का निवेश न करें क्योंकि इस साल आपको अचानक से नुकसान होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आपके ख़र्चों के स्वामी शनि इस दौरान गुरु बृहस्पति के साथ आपके द्वादश भाव में युति करेंगे। ऐसे में आपको इस साल किसी भी कार्य में अपने प्रयास, ऊर्जा और समय लगाने से पहले उसके बारे में ठीक से सोच-विचार करने की ज़रूरत होगी।


परिवार

यह वर्ष पारिवारिक जीवन में आपको मिले-जुले परिणाम देगा। राहु इस वर्ष आपके चतुर्थ भाव में उपस्थित होंगे, जिसके कारण आपको काम के चलते अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आप अपने परिवार को पर्याप्त समय देने में असमर्थ होंगे और इससे कुछ मतभेद भी उत्पन्न होने की आशंका है। फरवरी के महीने में शुक्र देव का गोचर आपको महिलाओं के साथ अपने संबंध बेहतर करने के कई अवसर देगा। जिससे आप अपने परिवार की महिलाओं के साथ अपने मजबूत और बेहतर संबंध विकसित कर सकेंगे। अप्रैल में मेष राशि में बुध का होने वाला गोचर आपके और भाई-बहनों के संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न करने का मुख्य कारण बनेगा। इसके साथ ही चौथे भाव में मंगल देव का गोचर आपकी मां के लिए तनाव और चिंता का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको इस दौरान अपने व्यवहार में सुधार करने की ज़रूरत होगी। जो लोग काफी समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चिंतित थे, उनके लिए साल का ये समय भावनात्मक रूप से रिश्ते को मजबूती देगा।


प्रेम संंबंध

इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि आपके प्रेम और रोमांस के भाव के स्वामी वर्ष की शुरुआत में ही लाभ और आय के भाव में मौजूद होंगे। जिसके कारण कुंभ राशि के प्रेमी जातकों को इस समय अपने रिश्ते के प्रति अधिक गंभीर और प्रतिबद्ध होने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कुंभ राशि में गुरु बृहस्पति का गोचर, उनके प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। वो प्रेमी जातक जो लंबे समय से अपने रिश्ते के प्रति प्रतिबद्ध हैं, उन्हें इस वर्ष प्रेम विवाह के बंधन में बंधने के अवसर मिलेंगे।


शिक्षा

आपके शिक्षा के स्वामी बुध इस वर्ष आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य के साथ युति करते हुए आपकी राशि में "बुधादित्य योग" का निर्माण करेंगे। इसके परिणामस्वरूप यह वर्ष निश्चित रूप से कुम्भ राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सफलता देगा। प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को राशि के छठे भाव पर शनि और गुरु बृहस्पति की सीधी दृष्टि, उन्हें शुभ फल देने का कार्य करेगी। इसके बाद जब शनि देव आपके नवम भाव को दृष्टि करेंगे तब विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे छात्रों को लाभ मिलने की संभावना बन सकेगी। इस वर्ष जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने आपके लिए काफी फ़ायदेमंद रहेंगे। वो जातक जो अभी तक बेरोजगार हैं, उन्हें इस दौरान रोज़गार के शुभ अवसर मिलने की संभावना है।


स्वास्थ्य

यह वर्ष आपकी सेहत के लिए थोड़ा प्रतिकूल रहेगा क्योंकि आपके द्वादश भाव में गुरु बृहस्पति और शनि का गोचर आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। इस कारण कुछ शारीरिक परेशानियों जैसे: पैरों में दर्द, गैस, एसिडिटी, जोड़ों का दर्द, अपच, सर्दी, खांसी, आदि से भी आपको दो-चार होना पड़ सकता है। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपके लिए ये समय अधिक तनावपूर्ण सिद्ध होगा। कुछ जातक इस पूरे ही वर्ष तंत्रिका या पाचन समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। परंतु ये परेशानी भी गंभीर या लंबे समय के लिए आपके जीवन को प्रभावित नहीं करेंगी। ऐसे में आपको इस पूरे ही वर्ष अधिक मसालेदार भोजन का परहेज करने की हिदायत दी जाती है। यूं तो इस वर्ष कई विभिन्न ग्रहों का गोचर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा, लेकिन मंगल देव आपको इस वर्ष उन सभी से सफलतापूर्वक लड़ने में मदद करेंगे।


ज्योतिष उपाय

गाय को रोटी खिलाएं और हर शनिवार पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को लाल चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन चींटियों को आटा खिलाएं।

मकर राशि - Capricorn Horoscope 2021

 Capricorn (Dec 22-Jan 19)
Capricorn Horoscope 2021: मकर राशि के जातकों को नववर्ष में अच्छे फल प्राप्त होंगे। आपकी राशि में शनि और गुरु की युति आपको भाग्य का साथ प्रदान करेगी, जिस कारण आप अपने करियर में बिना रुके लगातार आगे बढ़ते जाएंगे। व्यापारियों के लिए भी यह साल विशेष शुभ रहने वाला है। आर्थिक जीवन में शुरुआती कुछ महीनों में परेशानी आएगी, लेकिन वर्ष के मध्य भाग में धन की आवाजाही आपकी आर्थिक तंगी को दूर करेगी। राहु वर्ष के मध्य में आपको धन लाभ करने के कई अवसर देंगे। परिवार में मान, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा परिवार में किसी के विवाह होने के कारण सामाजिक रूप से आपका परिवार आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। इस वर्ष आप स्वस्थ जीवन की अपेक्षा कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है, तो उससे भी मुक्ति मिलने का समय आ चुका है।


करियर

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है क्योंकि आपके राशि स्वामी शनि इस पूरे ही वर्ष बृहस्पति के साथ युति करते हुए अपने ही भाव में विराजमान होंगे। इस कारण कार्यस्थल पर आपका समय जल्दी ही गुजरता प्रतीत होगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी इस दौरान आगे बढ़ने के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे, परंतु इसके लिए उन्हें मेहनत और प्रयास करने की ज़रूरत होगी। यदि इस वर्ष ग्रहों और नक्षत्रों के होने वाले गोचर आपके पक्ष में रहते हैं, तो कई नौकरी पेशा जातकों को प्रोमोशन मिलने की संभावना बन सकती है। विशेष रूप से वो जातक जो कला, संगीत, फैशन और कपड़ा उद्योग के क्षेत्र से जुड़े है, उनके लिए यह समय अपनी क्षमता को निखारने और अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए बेहद अच्छा दिखाई दे रहा है। मई में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा क्योंकि इस दौरान शुक्र देव का गोचर वृषभ राशि में होगा। इसके साथ ही व्यापार के स्वामी चंद्रमा भी इस दौरान शनि के साथ युति करेंगे, इसलिए चंद्रमा पर शनि का प्रभाव, व्यापारी जातकों को इस वर्ष सबसे अधिक लाभ देने वाला है।


आर्थिक स्थिति

मकर राशि वालों को इस वर्ष अपने आर्थिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष भर आपके खर्चें सबसे अधिक हो सकते हैं, इसलिए हर प्रकार की आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान मकर राशि में शुक्र का गोचर आमदनी में वृद्धि करते हुए आपकी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक बेहतर करेगा। अप्रैल में आपके दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी आय में वृद्धि भी लाएगा। हालांकि इस समय आपको अपना धन निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने की ज़रूरत होगी। कुल मिलाकर कहें तो अप्रैल से सितंबर तक और फिर मध्य नवंबर से वर्ष के अंत तक का समय आपके आर्थिक जीवन के लिए सबसे अधिक लाभकारी रहने वाला है।


परिवार

मकर राशि के जातकों को इस वर्ष अपने पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपके चतुर्थ भाव में मंगल देव की उपस्थिति आपकी मां को स्वास्थ्य कष्ट देगा, जिसके कारण आपके भी मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कई जातक इस साल पारिवारिक विवादों को हल करने का प्रयास करते भी दिखाई देंगे। आपके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च का समय सबसे अधिक शुभ साबित होगा। फरवरी में मंगल देव का गोचर वृषभ राशि में होगा, जिससे आपको परिवार के बच्चों के साथ अपने संबंध बेहतर करने में मदद मिलेगी। हालांकि पंचम भाव में राहु की उपस्थिति के कारण आपके पुत्र के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल रहने वाली है। साथ ही आपके दांपत्य भाव के स्वामी चंद्रमा का गुरु बृहस्पति को दृष्टि करना, इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके और जीवनसाथी के बीच सम्मान की भावना इस वर्ष साफ़ दिखाई देगी। जिससे आपका एक-दूसरे के प्रति प्रेम, रोमांस और सामंजस्य के भाव में बढ़ोत्तरी होगी। इससे आप हर ग़लतफहमी को दूर करने में भी पूरी तरह सफल होंगे।


प्रेम संबंध

आपके पंचम भाव में राहु की उपस्तिथि आपको प्रेम संबंधों में अपार सफलता दिलाने का कार्य करेगी। आपकी राशि में राहु की इस शुभ स्थिति के कारण आपके पार्टनर से संबंध बेहतर हो सकेंगे, जिससे आप दोनों को एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर भी मिलेगा। यदि आप अभी तक सिंगल है, तो इस वर्ष धनु राशि में शुक्र का होने वाला गोचर आपको कार्यस्थल पर किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाक़ात करने का अवसर दे सकता है। इस दौरान आप दोनों कार्यक्षेत्र पर साथ मिलकर किसी परियोजना पर कार्य करते हुए अपने संबंध बेहतर कर सकेंगे। साल 2021 प्रेम और रोमांस के लिए अच्छा साबित होगा क्योंकि इस समय आप अपने अहम को दूर कर पूर्व के हर विवाद, झगड़े, और ग़लतफहमी को हल कर सकेंगे।


शिक्षा

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके पंचम भाव में राहु की उपस्थिति छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छे परिणाम देने का कार्य करेगी। इसके साथ ही आप अपनी मेहनत से इस समय शिक्षा में सबसे अधिक लाभ उठा सकेंगे। जो छात्र किसी बड़े शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक थें, उनके लिए वर्ष की शुरुआत सबसे अधिक उत्तम रहने वाली है क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। वहीं विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए जनवरी, फरवरी और अगस्त का महीना सबसे अधिक शुभ साबित होगा। इसके अलावा अप्रैल, सितंबर और नवंबर का महीना भी मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए सामान्य से अच्छा ही रहने की संभावना है।


स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज़ से मकर राशि जातकों के लिए ये अवधि ख़ासा अनुकूल रहेगी। इस वर्ष आप खुद को सामान्य से अधिक सेहतमंद पाएंगे क्योंकि आपकी राशि पर गुरु बृहस्पति और शनि की युति का प्रभाव होगा, जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। इस वर्ष आपके प्रथम भाव पर कई लाभकारी ग्रहों का प्रभाव भी आपके मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न करने में भी मदद करेगा। जिससे आप मानसिक रूप से बेहतर दिखाई देंगे और इससे आपको अपने हर कार्य को व्यवस्थित और रचनात्मकता के साथ पूरा करने में सफलता मिलेगी। यदि आप पूर्व की किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हों तो, ये साल भी आपकी सेहत के लिए उत्तम ही रहेगा। हालांकि अपने अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपने खान-पान में अतिरिक्त बदलाव कर अपनी अच्छी दैनिक दिनचर्या को अपनाते हुए आप उसमें भी सुधार ला सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी मौसम जनित बीमारी से पीड़ित थे, तो आपको इस वर्ष उससे भी निजात मिलने की संभावना अधिक रहेगी।


ज्योतिष उपाय

बुधवार को चींटियों को आटा डालें और प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती पाठ पढ़ें। 9 वर्ष से कम आयु की छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई बांटें और उनका आशीर्वाद लें। हर बुधवार के दिन साबुत मूंग की दाल अपने हाथों से गाय को खिलाएं।

धनु राशि - Sagittarius Horoscope 2021

Sagittarius (Nov 22-Dec 21)
Sagittarius Horoscope 2021: नया साल 2021 धनु राशि के करियर की दृष्टि से अधिक बेहतर रहेगा। सहकर्मियों की मदद से अच्छे फल प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे जातकों के लिए भी ये वर्ष अच्छा रहने वाला है। उन्हें बिज़नेस में अपार सफलता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य जीवन पिछले वर्ष के अनुसार काफी बेहतर होगा। हालांकि शनि देव आपकी परीक्षा लेते हुए बीच-बीच में आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे, लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। इसके साथ ही आपके द्वादश भाव में केतु की दृष्टि आपको बुख़ार, फोड़े-फुंसी जैसी छोटी समस्याएं देंगी, लेकिन इनका असर आपके कार्य पर न के बराबर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक प्रेम संबंधों के लिए भी यह अवधि काफी अच्छी रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन भी काफी मधुर रहेगा और आपके जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर रहने से आप वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। इस साल आपकी संतान भी उन्नति प्राप्त करेगी। इस वर्ष आपको प्रॉपर्टी से संबंधित काफी अच्छे लाभ प्राप्त होंगे और आपका पारिवारिक जीवन भी काफी हद तक सुखदायक रहेगा।


करियर

व्यापार के स्वामी बुध सूर्य देव के साथ मिलकर साल की शुरुआत में आपकी राशि में बेहद शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसके कारण धनु राशि के जातकों को इस वर्ष अपने करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ये समय व्यापारी जातकों के लिए भी शुभ रहेगा। खासतौर से वो जातक जो अपना व्यवसाय ऑनलाइन कर रहे हैं, उन्हें बहुत से शुभ अवसर मिलने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत आपके लिए व्यवसाय और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है, इसलिए आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति और लाभ प्राप्ति में कुछ समस्याएं आने की आशंका है। ये सभी समस्याएं अप्रैल तक ही रहेंगी, उसके बाद आपको पुनः लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। नौकरी पेशा जातकों को भी इस दौरान भरपूर तरक्की और पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी। यदि आप ज़मीन या भूमि से संबंधित व्यापार करते हैं तो, आपको शुरुआत से ही सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सही विचार और पूछताछ के बाद ही अपने पैसे का निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, अन्यथा आपको कोई बड़ी हानि या नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।


आर्थिक स्थिति

धन और समृद्धि के स्वामी सूर्य का वर्ष की शुरुआत में आपकी ही राशि में होना, आपको धन की कमी नहीं होने देगा। धनु राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए यह वर्ष बेहद अनुकूल रहने वाला है। कुंडली के द्वादश भाव में शुक्र और केतु की युति भी आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती का मुख्य कारण बनेगी। इससे व्यापारी और नौकरीपेशा दोनों ही जातकों को अपार धन लाभ हो सकेगा। जनवरी, मई, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर आर्थिक जीवन के दृष्टिकोण से आपके लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। साथ ही धन और परिवार के दूसरे भाव में बृहस्पति और शनि की युति आपको निरंतर धन लाभ होने में मदद करेगी। इससे आप अपने धन को संचय करने में भी सक्षम होंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपको अपने जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से निजात भी मिल सकेगी। आपके आभूषण और सुख-सुविधा में वृद्धि लेकर आएगा। साथ ही ये समय आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त करने के संकेत भी दे रहा है।


परिवार

धनु राशि के जातकों के लिए ये वर्ष परिवार के लिहाज से अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। इस वर्ष कुंडली के दूसरे भाव में शनि देव की उपस्थिति और उनका इस दौरान आपके चतुर्थ भाव को दृष्टि करना, आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनाएगा। दूसरे भाव में शनि का गोचर होने से आपको अपने अहंकार को अलग रखते हुए, अपनी वाणी में संयम लाने की ओर अधिक प्रयास करने होंगे। इस दौरान अपने परिवार का सहयोग करना भी, आपको पारिवारिक शांति बनाए रखने और उससे अच्छे परिणाम प्राप्त करने में मददगार सिद्ध होगा। परिवार के सदस्यों का भाईचारा और एक दूसरे के प्रति उनका समर्पण, पारिवारिक शांति और खुशहाली को सुनिश्चित करेगा। हालांकि धनु आपके छठे भाव में छाया ग्रह राहु का प्रभाव, आपको अपने दुश्मनों और विरोधियों को परास्त करने में मदद करेगा, जिससे आपकी सामाजिक स्थिति भी बेहतर हो सकेगी। वर्ष की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिहाज से सबसे अधिक अनुकूल रहेगी। इस साल अपने वैवाहिक जीवन में अत्यंत अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मार्च के महीने में आपको अपने परिवार के साथ किसी छुट्टी पर जाने का अवसर मिलेगा।


प्रेम संबंध

आने वाला नया वर्ष 2021 प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस समय आपको अपने अच्छे प्रेम संबंध स्थापित करने के लिए कई शुभ अवसरों की प्राप्ति होगी। हालांकि इस समय आप अत्यधिक भावुक और संवेदनशील होंगे। फरवरी में अपने पार्टनर के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। इस दौरान रिश्ते में आ रही हर गलतफहमी दूर करने में मदद मिलेगी। आपके पंचम भाव में लाल ग्रह मंगल की उपस्थिति कई प्रेमी जातकों के जीवन में विवाद की स्थिति को जन्म दे सकती है क्योंकि मार्च का महीना संबंधों में खटास लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने और बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है। हालांकि अप्रैल, जुलाई और सितंबर धनु राशि के प्रेम संबंधों के लिए बेहद फ़ायदेमंद साबित होगा।


शिक्षा

ये वर्ष शुभ परिणाम लेकर आ रहा है क्योंकि इस दौरान शिक्षा के स्वामी की उपस्थिति अपने स्वंय के भाव में होगी, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि इस वर्ष आप अपनी शिक्षा में बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक आगे बढ़ते हुए अच्छा अंक प्राप्त कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ये वर्ष उत्तम रहेगा। इसके साथ ही यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो, आपके लिए जनवरी, अप्रैल से मई और फिर सितंबर सबसे अधिक अनुकूल सिद्ध होंगे क्योंकि इस दौरान आपको हर विषय को सही तरीके से समझने में आसानी होगी। अध्ययन के उद्देश्य से विदेश जाने के इच्छुक छात्रों का सपना इस वर्ष दिसंबर और सितंबर के महीने में पूरा होने की संभावना है।


स्वास्थ्य

धनु राशि के जातकों की सेहत के लिहाज से यह वर्ष बेहद अनुकूल रहेगा। बुध और सूर्य देव की युति शुरुआत में आपकी राशि के प्रथम भाव में होने से आपको किसी भी प्रकार की कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जिसके कारण आप बिना किसी मानसिक तनाव के कार्यक्षेत्र पर आराम से काम कर सकेंगे। यदि आप पेट और ह्रदय की किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो इस वर्ष आपको तत्काल उपचार करने की जरूरत होगी। आपके द्वादश भाव में छाया ग्रह केतु की उपस्थिति भी आपको इस वर्ष बुख़ार, फोड़े-फुंसी, खांसी जैसी छोटी-मोटी कुछ समस्याएं दे सकती है। आप इस दौरान खुली और स्वच्छ हवा-पानी में बदलाव करते हुए, किसी प्रकार की सुंदर स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। साथ ही आपको इस दौरान नया संतुलित आहार अपनाने की भी सलाह दी जाती है।


ज्योतिष उपाय

पीपल के वृक्ष को हर शनिवार के दिन जल अर्पित करें। बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में जाकर केले के पेड़ की पूजा करें। हर शनिवार, सरसों के तेल और साबुत उड़द की दाल गरीबों और जरूरतमंदों को भेंट करें।

वृश्चिक राशि - Scorpio Horoscope 2021

Scorpio (Oct 23-Nov 21)
Scorpio Horoscope 2021: नव वर्ष 2021 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा, हालांकि आपको स्वास्थ्य से संबंधित मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। पुराने समय से चली आ रही किसी बीमारी से आप उबर जाएंगे। आपको जीवन से जुड़े कई मोर्चों पर काफ़ी मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों के लिए नववर्ष काफी अनुकूल रहेगा और आप में से कुछ लोगों को विवाह की शहनाइयां सुनने का मौका मिलेगा और आप प्रेम विवाह करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस वर्ष गुरु का पराक्रम भाव में होना तुला राशि के लिए शुभ कारक रहेगा, जिससे आपके कार्यों व आपके पराक्रम में उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देने लगेगा तथा अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करने से आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। इस वर्ष छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में फल तो अनुकूल प्राप्त होंगे, लेकिन उसके लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी।


करियर

सूर्य आपके धन के दूसरे घर में बुध के साथ स्थित है और बुधादित्य योग का निर्माण कर रहा है। ऐसे में इस साल आप नौकरी के लिहाज से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। आप को पदोन्नति हासिल होगी। साथ ही अगर आप नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां पर भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इसके अलावा इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी, बैंक या खेल-कूद से संबंधित नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो उन्हें इस वर्ष सफलता हासिल होगी। जनवरी में धनु राशि में शुक्र के गोचर के परिणाम स्वरूप करियर के लिहाज से आपके लिए अच्छा साबित होगा। मकर राशि में शनि की मौजूदगी आपको जीवन में जोखिम लेने और सफल बनाने में मददगार साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी या शत्रु आपके लिए अड़चनें पैदा कर सकते हैं। हर किसी पर भरोसा और विश्वास ना दिखाएं और अपनी क्षमता के अनुसार काम करने से बिल्कुल भी नहीं चूके। अगर ग्रह और नक्षत्र आपके पक्ष में हैं, तो आपको अपने पेशेवर जीवन में अचानक प्रगति मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर सम्मान हासिल होगा।


आर्थिक स्थिति

वर्ष के शुरुआत में सूर्य के साथ बुध की युति आपके लिए आर्थिक पक्ष के लिहाज से अनुकूल परिणाम लेकर आएगी। जब आपके पास लोगों परिस्थितियों और आसपास के वातावरण का उचित ज्ञान हो, तो आप अपने लिए उचित आय अर्जित करने में सक्षम रहते हैं। साल की शुरुआत निवेश या व्यय करने के लिहाज़ से अनुकूल नहीं है। 05 जनवरी को मकर राशि में बुध का गोचर आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है, इसलिए इस दौरान आपको किसी भी तरह के खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। मार्च में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, ताकि कोई भी आर्थिक रूप से आपको धोखा ना दे सके या आपका फायदा ना उठा सके। इसके बाद अप्रैल में आपको आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से मज़बूती हासिल होगी। 6 अप्रैल को कुंभ राशि में बृहस्पति के परिवर्तन के बाद आपको वर्ष-भर आर्थिक पक्ष के लिहाज से स्थिरता हासिल होगी। हालांकि छोटे-मोटे बदलाव पर आपको समय-समय पर ध्यान देना पड़ सकता है। चौथे भाव में बृहस्पति का गोचर के परिणाम स्वरूप आप भूमि, घर या वाहन आदि की खरीद या निवेश कर सकते हैं।


परिवार

पारिवारिक जीवन के संदर्भ में इस वर्ष वृश्चिक जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे क्योंकि बृहस्पति शनि के साथ युति में आप के तीसरे घर में स्थित है। इस वर्ष आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही बृहस्पति और शनि के संयोजन के परिणाम स्वरूप आपको अपने परिवार के सदस्यों का भरपूर समर्थन हासिल होगा। फरवरी के मध्य में शुक्र चौथे घर में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपको अपनी माँ से भरपूर स्नेह और प्रेम हासिल होगा। इसके बाद मार्च में बुध कुंभ राशि में परिवर्तन करेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आप अपने माता पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने पारिवारिक दायित्वों को बेहद ही गंभीरता से लेते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए आप खुद पर थोड़ा दबाव भी बना सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। इस वर्ष आपको अपने वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। वैवाहिक जीवन के स्वामी शुक्र केतु के साथ युति में है, साथ ही सप्तम भाव में राहु की मौजूदगी अनावश्यक मुद्दों पर दंपत्तियों के बीच लड़ाई की स्थिति पैदा कर सकती है।


प्रेम संबंध

इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को औसत परिणाम हासिल होंगे। पंचम भाव पर शनि के पहलू के परिणाम स्वरूप आपको परिवार के बुजुर्गों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नए प्रेम संबंधों को शुरू करने के लिए यह साल अनुकूल साबित होगा। पार्टनर के बीच कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अगर आप आपस में बात करते हैं, एक दूसरे की बात को समझते हैं और एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करते हैं, तो आप इस परेशानी से उबर सकते हैं। मंगल के गोचर के प्रभाव स्वरूप प्रेम संबंधों के लिए फरवरी अति उत्तम साबित हो सकता है। हालांकि मार्च में आप केवल बातों से नहीं, बल्कि काम के लिहाज़ से आश्वस्त होने में ज्यादा विश्वास रखेंगे। 6 अप्रैल को बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर करेगा। यह समय विवाह के लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है।


शिक्षा

इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। शिक्षा का स्वामी बृहस्पति आप के तीसरे घर में मौजूद है, जो इस वर्ष आपकी पढ़ाई के संदर्भ में आपके जीवन में कुछ मुश्किलें ला सकता है। इस दौरान पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है और आप थोड़ा चिंतित महसूस कर सकते हैं। शनि और बृहस्पति की युति आपको कोई भी चीज बेहतर तरीके से सीखने और समझने में मजबूत बनाएगी। साथ ही आपको अपने ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने में भी सक्षम करेगी। इसके अलावा शनि, जो कि आप के तीसरे घर में स्थित है, आपको सीखी हुई चीजों का अभ्यास करने में मददगार साबित होगा। साथ ही बृहस्पति आपके व्यवहारिक ज्ञान के साथ वैचारिक ज्ञान के साथ अच्छा समन्वय प्रदान करेगा। इसके अलावा इस राशि के जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में बैठने वाले हैं, उन्हें इस पर निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम हासिल होगा।


स्वास्थ्य

वृश्चिक राशि के जातकों को इस साल मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आपके स्वास्थ्य का स्वामी मंगल इस साल की शुरुआत में मेष राशि के छठे घर में स्थित है। इस राशि के जातकों को किडनी या यूरिन से संबंधित कोई बीमारी है, उन्हें विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साल के शुरुआती कुछ महीने जैसे जनवरी, फरवरी और मार्च के दौरान आपके लिए स्वास्थ्य के मुद्दे परेशानी का कारण बन सकते हैं। डॉक्टर द्वारा बताई गई उचित देखभाल और दवा इत्यादि समय-समय पर लेते रहें। आपको दैनिक दिनचर्या बनाने, अपने खान-पान में सुधार और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए भी सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर इस राशि के जो जातक पुरानी किसी बीमारी से लंबे समय से ग्रस्त हैं, तो इस दौरान उन्हें अपनी हालत में सुधार देखने को मिलेगा।


ज्योतिष उपाय

सूर्य को जल मे चीनी मिलाकर अर्ध्य दें। रोज़ाना घर से निकलने से पहले अपने मस्तक पर शुद्ध केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं। अपने निवास स्थान पर रुद्राभिषेक पूजन करें।